Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

China के हाईनान में होने जा रहा है बोआओ एशिया मंच का वार्षिक सम्मेलन

March 25, 2023

China के हाईनान में होने जा रहा है बोआओ एशिया मंच का वार्षिक सम्मेलन

बोआओ एशिया मंच का वार्षिक सम्मेलन इस साल 28 से 31 मार्च के बीच चीन के हाईनान में होने जा रहा है। हाल ही में हाईनान प्रांत ने एक न्यूज़ ब्रीफिंग आयोजित कर वार्षिक सम्मेलन से जुडे कार्यों और थीम शाखा मंचों की तैयारी स्थिति का परिचय दिया। क्योंकि इस वर्ष ज्यादा विदेशी मेहमान ऑफ़लाइन माध्यम से इसमें भाग लेंगे, इसलिये हाईनान ने वार्षिक सम्मेलन स्वयंसेवकों के लिये क्षमता प्रशिक्षण योजना तैयार की है। संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषाएँ और पड़ोसी देशों में छोटी-छोटी भाषाएँ बोलने वाले स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ायी गयी। 400 से अधिक स्वयंसेवक क्रमशः तैयार हो गये हैं। 

वार्षिक सम्मेलन के दौरान हाईनान “समुद्र से आयी हवा” नामक सानया नवाचार और विकास थीम प्रदर्शनी का आयोजन भी करेगा। संगीत, नृत्य, भोजन, वस्त्र और अन्य रूपों के माध्यम से, हाईनान की सांस्कृतिक विशेषताओं को पूरी तरह से प्रदर्शित किया जाएगा। अब थीम प्रदर्शनी के विभिन्न तैयारियां अंतिम चरण में प्रवेश कर गयी हैं। योजनानुसार 28 मार्च को प्रदर्शनी औपचारिक रूप से शुरू होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें