Site icon Dainik Savera Times

China में 2 ट्रैक्टरों की हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत, 10 घायल

जिनानः पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में दो बड़े ट्रैक्टरों की भिडंत में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और अन्य 10 घायल हो गए हैं।शिशुई यातायात पुलिस के मुताबकि यह दुर्घटना बुधवार सुबह जिनिंग शहर के शिशुई काउंटी के शेंगशुइयू टाउनशिप में हुई। दुर्घटना में सात के शिशुई की यातायात पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी और अन्य 10 घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरु कर दी है।

Exit mobile version