Site icon Dainik Savera Times

चीन में मौसम संबंधी घटनाओं में 20 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल

Severe weather wreaks havoc across China

बीजिंग: चीन में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 331 अन्य घायल हो गए। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों को बाढ़ से बचाव, राहत और घायलों के इलाज के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए। उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत के एक कस्बे में मंगलवार को भूस्खलन के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। कुल 33 लोग मलबे में दब गए थे। बचाव दल ने 21 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन इनमें से 5 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अन्य लापता 12 लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान जारी है। सोमवार रात पूर्वी हुबेई प्रांत में आए बवंडर, तूफान और तेज आंधी में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। प्रतिकूल मौसम की इन घटनाओं में 3 इलाकों में कम से कम 331 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इन घटनाओं में 22 इमारतें पूरी तरह धवस्त हो गईं जबकि 4,855 अन्य इमारतों को आंशिक नुक्सान पहुंचा।

एक अन्य घटना में, दक्षिणी चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी नानिंग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और उसके चलते आई बाढ़ के कारण 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लापता हैं। चक्रवात ‘मेसाक’ के कारण हुई मूसलाधार बारिश से 93,300 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 54,460 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Exit mobile version