Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शांगहाई में “2026 चाइना फिल्म एंड टीवी नाइट” का आयोजन

June 16, 2026

शांगहाई में “2026 चाइना फिल्म एंड टीवी नाइट” का आयोजन

इंटरनेशनल डेस्क: पूर्वी चीन के महानगर शांगहाई में 15 जून को “2026 चाइना फिल्म एंड टीवी नाइट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आधिकारिक आयोजनों में शामिल था। इसी मौके पर 28वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के तहत मिस्र फिल्म सप्ताह की भी शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में सीएमजी के उप महानिदेशक य्वी च्युनशंग, सीपीसी शांगहाई समिति के सदस्य चाओ च्यामिंग, शांगहाई स्थित मिस्र के वाणिज्य दूतावास के मंत्री-सलाहकार इमान हुसैन और मिस्र फिल्म समीक्षक संघ के अध्यक्ष अहमद शोक्की समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

इस वर्ष चीन और मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर आयोजित फिल्म महोत्सव में मिस्र की कई फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका मकसद दोनों देशों की फिल्म संस्कृतियों के बीच आपसी समझ और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

“2026 चाइना फिल्म एंड टीवी नाइट” में “सीएमजी वार्षिक अनुशंसाएं” के जरिए उन उत्कृष्ट फिल्मों, टीवी कृतियों और फिल्मकारों को सम्मानित किया गया, जो चीन की कहानियों को देश और दुनिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में कुल 11 श्रेणियों में वार्षिक अनुशंसाएं पेश की गईं। इनमें “वार्षिक अनुशंसित फिल्म और टीवी कृतियां”, “वार्षिक अनुशंसित अभिनेता और अभिनेत्री”, “वार्षिक अनुशंसित निर्देशक”, “वार्षिक अनुशंसित तकनीकी नवाचार कृतियां” और “वार्षिक अनुशंसित अंतरराष्ट्रीय एकीकृत फिल्म और टीवी कृतियां” जैसी श्रेणियां शामिल रहीं।

आयोजकों के अनुसार, इन वार्षिक अनुशंसाओं का उद्देश्य उन रचनाकारों को सम्मानित करना है, जो अपनी मूल सोच और रचनात्मक प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए फिल्म और टेलीविजन उद्योग में लगातार बेहतर काम कर रहे हैं।
इस मौके पर कई चर्चित फिल्मों और टीवी श्रृंखलाओं को अनुशंसा सूची में शामिल किया गया। इनमें “नानचिंग फोटो स्टूडियो” (Dead To Rights), “स्वॉर्ड्समैन: रेगिस्तान में चलती हवा” (Blades of the Guardians) और “खिड़की के बाहर नीला तारा” (Shen Zhou 13) जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, “मौन सम्मान” (Silent Honor) और “ज़िन्दगी का पेड़” (Born to be Alive) जैसी टीवी श्रृंखलाओं को भी विशेष रूप से सराहा गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें