Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का वैश्विक प्रचार वीडियो जारी

January 7, 2026

वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का वैश्विक प्रचार वीडियो जारी

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 7 जनवरी को वर्ष 2026 के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का वैश्विक प्रचार वीडियो जारी किया। इससे आने वाले स्प्रिंग फेस्टिवल का जश्न शुरू हो गया।

बताया जाता है कि स्प्रिंग फेस्टिवल यानी वसंत महोत्सव चीनी नव वर्ष के रूप में जाना जाता है। यह चीनी लोगों के लिए पूरे साल में सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार है। वर्ष 2025 में वसंत महोत्सव को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया, जो मानवजाति का सांस्कृतिक खजाना बना।

सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का पहला प्रसारण वर्ष 1983 में हुआ था। इसे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने दुनिया में सबसे ज़्यादा दर्शक वाले सालाना टीवी गाला के तौर पर मान्यता दी। चीनी चंद्र नववर्ष की पूर्व संध्या पर परिवार के सभी सदस्य टीवी के पास बैठे स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का आनंद लेना चीनी लोगों के लिए अनिवार्य रीति-रिवाज है।

वर्ष 2026 के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का विषय “दौड़ता अश्व, अविराम गति” है। सीएमजी वैश्विक दर्शकों के साथ नव वर्ष का स्वागत करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें