
4 मई को 16 बजकर 43 मिनट पर दक्षिण चीन के हुनान प्रांत के ल्यूयांग शहर में स्थित हुआशंग आतिशबाजी विनिर्माण और प्रदर्शन लिमिटेड कंपनी के कारखाने में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 61 लोग घायल हुए।
घटना के बाद बचावदल ने तुरंत ही आपात प्रतिक्रिया शुरू की। पाँच टीमों के 482 बचावकर्मियों ने घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य किया। चीनी आपात प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव व राहत कार्य की मदद के लिए विशेषज्ञ भी भेजे।
5 मई की सुबह 8 बजे पहले दौर की तलाशी के बाद 21 लोगों की मौत की पुष्टि की गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दूसरे दौर की तलाशी अब चल रही है। पुलिस ने इस कंपनी के जिम्मेदार व्यक्तियों को नियंत्रण में रखा है। घटना के कारण की जांच और सम्बंधित कार्य व्यवस्थित रूप से चल रहे हैं।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)