Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Christmas के दिन Sydney Airport पर 23 उड़ानें हुई रद्द

December 25, 2023

Christmas के दिन Sydney Airport पर 23 उड़ानें हुई रद्द

सिडनी: क्रिसमस से एक दिन पहले भारी बारिश और बाढ़ के कारण सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान करने वाली कम से कम 23 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आज सुबह सात बजे तक सिडनी हवाई अड्डे की वेबसाइट पर आगमन और प्रस्थान बोर्ड पर 23 उड़ानें रद्द कर दिये जाने की जानकारी दी गई है। न्यूजडॉटकॉएयू ने बताया कि हवाई अड्डे पर परिचालन संबंधी कोई समस्या नहीं थी, लेकिन क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भारी बारिश और आंधी के कारण व्यवधान के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।

ऑस्ट्रेलियाई समाचार चैनल स्काई न्यूज की खबर के अनुसार रद्द की गईं उड़ानों में सात वर्जिन, छह क्वांटास और तीन जेटस्टार उड़ानें शामिल हैं। वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 24 घंटों में सिडनी और उसके आसपास प्रतिकूल मौसम के कारण उड़ानें रद्द किये जाने की पुष्टि की है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की खबर के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की राज्य आपातालीन सेवा ने रविवार को पूरे सिडनी में 20 बाढ़ बचाव अभियान चलाया और शहर के दक्षिणी उपनगर पेजवुड में 30 घरों के जलमग्न होने की खबर प्राप्त होने के बाद प्रतिक्रिया दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें