Site icon Dainik Savera Times

भिखारियों और अपराधियों सहित 258 पाकिस्तानियों को 7 देशों ने निकाला

कराची : पाकिस्तान को एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिदगी का सामना करना पड़ा है। पिछले 24 घंटों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ‘सदाबहार दोस्त’ चीन सहित 7 देशों ने 258 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया है। पाकिस्तानी इमिग्रेशन अधिकारियों के अनुसार, कराची के जिन्ना इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे 258 लोगों में से 244 को आपातकालीन यात्रा दस्तावेजों के आधार पर निर्वासित किया गया। 14 के पास वैध पाकिस्तानी पासपोर्ट थे। केवल 16 निर्वासितों को ‘संदिग्ध पहचान’ के कारण गिरफ्तार किया गया, बाकी को केवल पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार ने बताया कि सऊदी अरब ने 232 लोगों को निर्वासित किया, जिनमें 7 भिखारी, बिना परमिट के हज करते पकड़े गए लोग और अपनी सजा पूरी करने के बाद वापस भेजे गए लोग शामिल हैं। इसके अलावा वे पाकिस्तानी शामिल हैं- जो देश में तय समय सीमा से ज्यादा समय तक रुके थे या बिना किसी कारण के या अपने वीजा की वैधता से अधिक समय तक काम करते पाए गए थे। रिपोर्ट में कहा कि सऊदी एजैंसियों ने 112 लोगों को उनके प्रायोजकों की शिकायतों की वजह से वापस भेजा और 63 लोगों पर अन्य आरोप लगे थे।

ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

Exit mobile version