Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण चीन सागर में विभिन्न पक्षों की कार्रवाई पर घोषणा लागू करने की वरिष्ठ अधिकारियों की 26वीं बैठक 

May 22, 2026

दक्षिण चीन सागर में विभिन्न पक्षों की कार्रवाई पर घोषणा लागू करने की वरिष्ठ अधिकारियों की 26वीं बैठक 

चीन और आसियान के देशों ने 21 मई को मलेशिया के क्वालालुंपर में दक्षिण चीन सागर में विभिन्न पक्षों की कार्रवाई पर घोषणा लागू करने की वरिष्ठ अधिकारियों की 26वीं बैठक आयोजित की। इस बैठक में शामिल विभिन्न पक्षों ने सर्वसम्मति से दक्षिण चीन सागर की शांति व अमनचैन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने दोहराया कि वे चौतरफ़ा और प्रभावी रूप से इस घोषणा को लागू करेंगे, वार्ता व समन्वय मजबूत करेंगे, संयम रखकर मतभेद का समुचित समाधान करेंगे, व्यावहारिक समुद्रीय सहयोग गहराएंगे और दक्षिण चीन सागर की स्थिरता सुरक्षित करेंगे।

उन्होंने दक्षिण चीन सागर में कार्रवाई के नियम पर सलाह-मशविरे में प्राप्त प्रगति की प्रशंसा की और सलाह मशविरा बरकरार रख कर यथाशीघ्र ही यह नियम संपन्न करने की कोशिश करने पर सहमति जतायी।

22 से 23 मई तक चीन और आसियान देश इस घोषणा को लागू करने की संयुक्त कार्य दल की 55वीं बैठक करेंगे और दक्षिण चीन सागर में कार्रवाइयों के नियम पर सलाह-मशविरे को आगे बढ़ाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें