Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुर्किये में मेयर की गिरफ्तारी पर ‘भड़काऊ’ पोस्ट करने के आरोप में 37 लोग गिरफ्तार 

March 20, 2025

तुर्किये में मेयर की गिरफ्तारी पर ‘भड़काऊ’ पोस्ट करने के आरोप में 37 लोग गिरफ्तार 

इस्तांबुल: तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बृहस्पतिवार को कहा कि अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ‘‘भड़काऊ’’ सामग्री साझा करने के आरोप में 37 लोगों को हिरासत में लिया है। इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई की गई है जिन्हें चुनाव में राष्ट्रपति रेसेप तैयब एदरेआन का संभावित प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। हालिया समय में असहमति जताने वाली आवाजों पर देश में कार्रवाई तेज कर दी गई है।

लोकप्रिय विपक्षी नेता और एदरेआन के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी की हिरासत के बाद इस्तांबुल तथा अन्य जगहों पर प्रदर्शन भड़क उठे। राजधानी अंकारा में छात्रों के प्रदर्शन के बाद कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इमामोग्लू को कथित भ्रष्टाचार और आतंकी संबंधों की जांच के तहत बुधवार को उनके आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दो जिला मेयर सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियों को भी हिरासत में लिया गया।

गृह मंत्री ने कहा कि अधिकारियों ने घृणा या अपराध को बढ़ावा देने वाले भड़काऊ पोस्ट के लिए 261 सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है, जिनमें 62 ऐसे अकाउंट शामिल हैं जो विदेश में बैठे लोगों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि पुलिस और साइबर अपराध टीम के अभियान में कम से कम 37 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेने के प्रयास जारी हैं।

इमामोग्लू की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब उन्हें रविवार को होने वाले प्राइमरी में विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने की उम्मीद थी। पार्टी के नेताओं ने कहा है कि प्राइमरी तय योजना के अनुसार ही होगी।अभियोजकों ने इमामोग्लू पर वित्तीय लाभ के लिए सरकारी अनुबंधों का अनुचित आवंटन करने समेत अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

एक अलग जांच में, अधिकारियों ने इमामोग्लू पर इस्तांबुल निगम चुनावों के लिए अग्रणी संगठन के साथ साठगांठ करके प्रतिबंधित कुíदस्तान वर्कर्स पार्टी या पीकेके की सहायता करने का भी आरोप लगाया है। पीकेके को तुíकये, अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।

यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी मेयर से कब पूछताछ शुरू करेंगे। बिना किसी आरोप के चार दिनों तक हिरासत में रखा जा सकता है। विशेषकों का कहना है कि अगर इमामोग्लू पर औपचारिक रूप से पीकेके से संबंध होने का आरोप लगाया जाता है तो उन्हें पद से हटाया जा सकता है और उनकी जगह किसी ‘‘ट्रस्टी मेयर’’ को नियुक्त किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी, कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें