Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही चला पाएंगे कार; तेल संकट के बीच यहां की सरकार ने लागू किया सख्त नियम

March 25, 2026

अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही चला पाएंगे कार; तेल संकट के बीच यहां की सरकार ने लागू किया सख्त नियम

5-Day Vehicle Restriction System: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति को लेकर चिंता के बीच दक्षिण कोरिया ने ईंधन बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि सरकार ने “5-डे व्हीकल रिस्ट्रिक्शन सिस्टम” लागू किया है, जिसके तहत अब निजी और सरकारी वाहनों के उपयोग पर नई पाबंदियां लागू होंगी।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?
इस व्यवस्था के तहत गाड़ियों को उनके नंबर प्लेट के अंतिम अंक के आधार पर पांच अलग-अलग समूहों में बांटा गया है। हर समूह को सप्ताह में एक दिन सड़क पर चलने की अनुमति नहीं होगी। यानी हर वाहन मालिक को सप्ताह में एक दिन अपनी कार का उपयोग बंद रखना होगा।

यह प्रणाली कुछ हद तक ऑड-ईवन नियम जैसी है, लेकिन इसमें हफ्ते के अलग-अलग दिनों के हिसाब से वाहनों पर रोक तय की गई है। बुधवार से इसे सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक क्षेत्र में सख्ती से लागू किया जा रहा है।

क्यों लिया गया यह फैसला?
सरकार का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करना है, ताकि वैश्विक तेल संकट का असर देश पर कम पड़े। नियम का उल्लंघन करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि, निजी कंपनियों और आम लोगों के लिए इसे अभी अनिवार्य नहीं बनाया गया है, लेकिन उन्हें भी इस नियम का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इन वाहनों को मिली छूट
इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों को इस नियम से बाहर रखा गया है, क्योंकि ये पारंपरिक ईंधन पर निर्भर नहीं होतीं हैं।

ऊर्जा बचाने के अन्य उपाय भी जारी
सरकार केवल वाहन उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि ऊर्जा बचत के अन्य उपायों पर भी काम कर रही है। कंपनियों को सलाह दी गई है कि वे कर्मचारियों के काम के समय में बदलाव करें और अलग-अलग शिफ्ट में काम करवाएं, जिससे ट्रैफिक कम हो और ईंधन की खपत घटे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें