लीबिया में दूषित पानी के कारण 55 बच्चे हुए बीमार

ट्राइपोलि: लीबिया के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के प्रमुख हैदर अल-सायेह ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण जल प्रदूषण से पूर्वोत्तर लीबिया के डेरना शहर में कम से कम 55 बच्चे बीमार हो गए हैं। इससे पहले अल-बायदा स्वास्थ्य केंद्र के प्रमुख एवं पूर्वी लीबिया में आपात स्थिति पर.

ट्राइपोलि: लीबिया के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के प्रमुख हैदर अल-सायेह ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण जल प्रदूषण से पूर्वोत्तर लीबिया के डेरना शहर में कम से कम 55 बच्चे बीमार हो गए हैं। इससे पहले अल-बायदा स्वास्थ्य केंद्र के प्रमुख एवं पूर्वी लीबिया में आपात स्थिति पर सरकारी समिति के सदस्य अब्दर्रहीम माज़ेक ने रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक को बताया कि डेरना में बाढ़ से मारे गए लोगों के शवों की देरी से तलाश से महामारी और संक्रमण फैल सकता है।

- विज्ञापन -

Latest News