Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल 55 नयी धरोहरें

December 10, 2023

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल 55 नयी धरोहरें

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को अंतर सरकारी समिति का 18वां नियमित सत्र 9 दिसंबर को उत्तरी बोत्सवाना के शहर कसाने में संपन्न हुआ। इस नियमित सत्र में 72 देशों सें जुड़ी 55 विरासतों को संयुक्त राष्ट्र अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
इस वर्ष की 55 विरासतों में, नीदरलैंड में रॉटरडैम समर कार्निवल सहित 45 विरासतों को मानव अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया। सीरिया के पारंपरिक ग्लास ब्लोइंग और तुर्किये के पारंपरिक जैतून उगाने वाले ज्ञान, तरीकों और प्रथाओं सहित छह को संरक्षण की तत्काल आवश्यकता में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए उत्कृष्ट प्रथाओं की सूची में निकेलहर्पा समुदाय के स्वीडिश संगीत और वाद्ययंत्र बनाने की परंपराओं के अभिनव प्रसार सहित चार धरोहरों को शामिल किया गया।
यूनेस्को के अनुसार, इस वर्ष अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल धरोहरों में से आधे से अधिक धरोहरों का प्रासंगिक ज्ञान और कौशल मुख्य रूप से परिवार के भीतर पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होता है, जो दर्शाता है कि अमूर्त सांस्कृतिक विरासत एक प्रकार की जीवित विरासत है और व्यक्तियों, विशेषकर माता-पिता और बच्चों के बीच विरासत के माध्यम से जारी रहता है।
इसके अलावा, इस वर्ष उप-सहारा अफ्रीकी देशों से 12 नामांकन स्वीकृत किए गए, जो 2008 के बाद से एक रिकॉर्ड उच्च है। पहली बार, अंगोला, बहामास, कैमरून, जिबूती और ग्रेनेडा सहित पांच देशों में अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों को यूनेस्को की जीवित विरासत सूची में शामिल किया गया है।
(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें