Site icon Dainik Savera Times

सीएमजी के नेतृत्व में 5जी उत्पादन और प्रसारण मानकों को आईटीयू द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किया गया

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और यूरोपीय ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ईबीयू) द्वारा संयुक्त रूप से संकलित अनुशंसित रिपोर्ट आईटीयू-आर बीटी.2550 “5जी-आधारित दृश्य-श्रव्य सामग्री उत्पादन और परिवहन के लिए उपयोग परिदृश्य और प्रमुख प्रौद्योगिकी”, 16 मई को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की वेबसाइट (https://www.itu.int/pub/R-REP-BT.2550-2025) पर जारी की गई।

यह सीएमजी के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण और टेलीविजन तकनीकी मानकों के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता है। यह “8K अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन इमेज टेस्ट सीक्वेंस”, “अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन एचडीआर और हाई-डेफिनिशन एसडीआर सिमुलकास्टिंग तकनीकी योजना”, “8K सौ शहर और हजारों स्क्रीन तकनीकी योजना”, “टीवी उत्पादन में त्वचा रंग विश्लेषण विधि” और “ऑडियो विविड प्रारूप और अनुप्रयोग” के बाद सीएमजी द्वारा जारी छठा अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन आईटीयू तकनीकी मानक है। सीएमजी की प्रौद्योगिकी वैश्विक अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन उत्पादन और प्रसारण मानक प्रणाली का एक महत्वपूर्ण घटक और समर्थन बन गई है। अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन उत्पादन के क्षेत्र में जारी आईटीयू तकनीकी मानकों की संख्या के मामले में भी सीएमजी विश्व में पहले स्थान पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

Exit mobile version