Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंगापुर में सातवां होक्कियन उत्सव आयोजित

December 4, 2022

सिंगापुर में सातवां होक्कियन उत्सव आयोजित

सिंगापुर होक्कियन हुआय कुआन ने 2 दिसंबर को सातवें होक्कियन उत्सव का आयोजन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूच्येन के अप्रवासन इतिहास का व्याख्यान और प्रामाणिक फूच्येन भोजन से सिंगापुर में बड़ी संख्या में लोग आकर्षित हुए।

सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ह्वांग शुनचाई ने होक्कियन उत्सव के उद्घाटन समारोह में कहा कि चीनी मूल के सिंगापुर वासी बहुजातीय और बहुसांस्कृतिक वातावरण में रहते हैं। सिंगापुर में फूच्येन संस्कृति अन्य जातीय संस्कृति से मिश्रित होकर अनोखी बनी, जो पीढ़ी दर पीढ़ी विकसित होनी चाहिए। सिंगापुर होक्कियन हुआय कुआन के सांस्कृतिक ग्रुप के उप प्रमुख श्यू चनयी ने कहा कि सिंगापुर में फूच्येन समुदाय सबसे बड़ा समुदाय है, जो चीनी मूल के सिंगापुर लोगों का 40 प्रतिशत है। कई सालों से फूच्येन समुदाय ने विभिन्न तरीकों से फूच्येन संस्कृति का प्रचार करने का प्रयास किया। इसका उद्देश्य फूच्येन संस्कृति का संरक्षण करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें