Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पेइचिंग में एक भव्य समारोह का आयोजन

September 3, 2025

चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पेइचिंग में एक भव्य समारोह का आयोजन

3 सितंबर की सुबह, चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चीन की राजधानी के थ्येनआनमन चौक पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महा सचिव, राष्ट्रपति और चीनी फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने एक महत्वपूर्ण भाषण दिया और सैनिकों का निरीक्षण किया।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर, 26 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों ने इस भव्य समारोह में भाग लिया। चीन सरकार के निमंत्रण पर, कई देशों के संसद अध्यक्षों, उप-प्रधानमंत्रियों, उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और पूर्व राजनीतिक नेताओं ने भी इस स्मृति सभा में भाग लिया। इसके अलावा, चीन में विदेशी राजदूतों, सैन्य अटैची और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा सहित 14 देशों के 50 मित्रों और उनके परिवारों को भी इस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।

भव्य समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों, कॉमरेडों, देशभक्त लोगों, जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में शामिल जनरलों, अहम योगदान देने वाले देश-विदेश में चीनी राष्ट्र के संतानों का सर्वोच्च सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के दौरान, चीन की सहायता और समर्थन करने वाले विदेशी सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय मित्रों को तहेदिल से धन्यवाद दिया और आज के भव्य समारोह में भाग लेने आए विभिन्न देशों के अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध एक कठोरतम महान युद्ध था। चीनी जनता के जापानी विरोधी युद्ध विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध का एक महत्वपूर्ण अंग था, चीनी जनता ने भारी बलिदान से मानव सभ्यता को बचाया और विश्व शांति के लिए अहम योगदान दिया। आज, मानव जाति शांति या युद्ध, संवाद या टकराव, उभय जीत या जीरो सम का विक्लप चुनने का सामना कर रही है। चीनी जनता इतिहास के सही पक्ष में खड़ी रहती है, मानव सभ्यता की प्रगति के पक्ष में खड़ी रहती है, शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर दृढ़ता से चलती है, और विभिन्न देशों के लोगों के साथ-साथ मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करती है।

इस के बाद चीन की राजधानी के थ्येनआनमन चौक पर भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया गया। यह चीन की चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की नई यात्रा को चिह्नित करने वाली पहली सैन्य परेड है। सैन्य परेड में मार्चिंग कॉलम, युद्ध ध्वज कॉलम, उपकरण कॉलम और वायु कॉलम शामिल होते हैं। इस सैन्य परेड में न केवल नई पीढ़ी के उन्नत हथियारों का प्रदर्शन किया गया, बल्कि सैन्य संरचना के बिल्कुल नए लेआउट को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शन पर रखे गए सभी हथियार और उपकरण घरेलू स्तर पर उत्पादित मुख्य युद्ध उपकरण हैं। यह राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने के साथ-साथ विश्व शांति बनाए रखने में चीनी जन मुक्ति सेना की शक्तिशाली क्षमता को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें