Site icon Dainik Savera Times

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट से 82 लोगों की मौत

china news

china news

इंटरनेशनल डेस्क: 23 मई को रात करीब 10:30 बजे चीन के शानशी थोंगचो समूह की ल्योशनयू कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट के सम्बंध में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय तक, इस दुर्घटना में 82 लोगों की मौत हो चुकी थी, 2 लोग लापता थे और 128 लोग घायल हुए थे।

गौरतलब है कि 22 मई को शाम 7:29 बजे शानशी थोंगचो समूह की ल्योशनयू कोयला खदान में गैस विस्फोट हुआ, उस समय 247 मजदूर खदान के नीचे काम कर रहे थे। छांगची शहर के मेयर छन श्यांगयांग ने बताया कि दुर्घटना के बाद, स्थानीय अधिकारियों ने कोयला खदान उत्पादन सुरक्षा दुर्घटनाओं के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना को तुरंत सक्रिय कर दिया, जिसमें 335 पेशेवर बचाव कर्मियों और 420 चिकित्सा कर्मियों को तैनात किया गया। आपातकालीन बचाव और चिकित्सा उपचार के लिए आसपास के क्षेत्रों से मोबाइल हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर और 86 एम्बुलेंस भी भेजी गईं, ताकि बचाव के लिए अधिकतम समय का उपयोग किया जा सके और फंसे हुए लोगों की खोज और बचाव के लिए तेजी से काम किया जा सके।

इस बीच स्थानीय अधिकारी द्वितीयक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भूमिगत गैस और कार्बन मोनोऑक्साइड की सांद्रता पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और उन्होंने शानशी थोंगचो समूह के अंतर्गत सभी चार कोयला खदानों को सुधार कार्य के लिए उत्पादन बंद करने का आदेश दिया है। प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि सम्बंधित कोयला खनन कंपनी ने संबंधित कानून का गंभीर उल्लंघन किया है, और स्थानीय अधिकारियों ने कंपनी के वास्तविक नियंत्रक, जिम्मेदार व्यक्तियों और अन्य सम्बंधित कर्मियों के खिलाफ नियंत्रण उपाय किए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version