Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस के अवाचा खाड़ी में 6.9 तीव्रता का आया भूकंप

April 4, 2023

रूस के अवाचा खाड़ी में 6.9 तीव्रता का आया भूकंप

मास्को: रूस के सुदूर पूर्व में अवाचा खाड़ी में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। इस हादसे में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है। यह जानकारी सोमवार को रूसी एकेडमी ऑफ साइंसेज की भूभौतिकीय सेवा ने दी। भूभौतिकीय सेवा के अनुसार, रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कमचत्स्की से 48 किलोमीटर की दूरी पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। जिसके बाद आज सुबह भूकंप इस तीव्रता को बढ़ाकर 6.9 बताया गया। भूकंप का केंद्र अवाचा खाड़ी में 99.5 किलोमीटर की गहराई में था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भूकंप के कारण पेट्रोपावलोव्स्क-कमचत्स्की में दीवारें और खिड़कियां हिलने लगी थीं। स्थानीय आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें