Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेख हसीना पर ICT के फैसले से पहले ढाका में बम धमाके, देशभर में हाई अलर्ट

November 17, 2025

शेख हसीना पर ICT के फैसले से पहले ढाका में बम धमाके, देशभर में हाई अलर्ट

इंटरनेशनल डेस्क: बांग्लादेश में पिछले साल हुई हिंसा को सिर्फ एक साल ही बीता था कि राजधानी ढाका एक बार फिर अशांति की चपेट में आ गई है। शहर में कई स्थानों पर बम धमाके हुए, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। ढाका में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसकी वजह से हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हिंसक भीड़ पर देखते ही गोली चलाने का आदेश दे दिया गया है।

ढाका में कई जगह बम धमाके

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को ढाका के अलग-अलग इलाकों में बम धमाकों की पुष्टि की गई है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लगातार हुए धमाकों ने शहर को दहला दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: बेतिया-बगहा NH पर दर्दनाक हादसा: तीन लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

क्यों भड़की हिंसा?

आज अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) द्वारा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों पर फैसला सुनाया जाना है। फैसले से ठीक पहले देश में तनाव बढ़ गया है।

शेख हसीना पर क्या हैं आरोप ?

पिछले साल हुई बड़ी हिंसा के दौरान शेख हसीना पर मानवता-विरोधी कदम उठाने का आरोप है। आरोप है कि बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था। शेख हसीना ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है और कहा है कि उन्होंने किसी भी तरह का अवैध आदेश नहीं दिया था। इसी मामले पर ICT में पिछले कई दिनों से सुनवाई चल रही थी और अब अदालत फैसला सुनाने वाली है।

ये भी पढ़ें: इन 2 राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ, उन्नति के खुलेंगे द्वार, जानें आज का राशिफल

फैसले से पहले शेख हसीना का ऑडियो संदेश

अदालत के निर्णय से पहले शेख हसीना ने एक ऑडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से आंदोलन और तेज करने की अपील की है। उनकी पार्टी आवामी लीग ने पूरे बांग्लादेश में ‘पूर्ण बंद’ की घोषणा कर दी है। इससे हालात और बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है।

पुलिस को कड़ा आदेश

ढाका में हिंसा को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आयुक्त शेख मोहम्मद सज्जाद अली ने घोषणा की है कि हिंसा फैलाने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें