30 नवंबर 2025 को चीन कुछ खास करने जा रहा है। यहां के सीछ्वेन प्रांत के छडतू शहर में 2025 साइंटिस्ट इनोवेशन कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। ये कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन भी चलेगी और ऑफलाइन भी यानी देश दुनिया के लोग इसे घर बैठकर भी लाइच देख सकेंगे। जो लोग पहुंच सकते हैं वह यहां पहुंचेंगे।
इस बार की थीम क्या है?
2025 साइंटिस्ट इनोवेशन कॉन्फ्रेंस की थीम साइंस एंड टेक्नोलॉजी लीडिंग अ न्यू क्वालिटी फ्यूचर पर आधारित है। इसका मतलब है कि विज्ञान और टेक्नोलॉजी मिलकर एक ऐसा भविष्य बनाएंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया।इस कॉफ्रेंस के माध्यम से नया, बेहतर और हाई-क्वालिटी वाले भविष्य की झलक देखने को मिलेगी।
ओपनिंग सेरेमनी में क्या खास होगा?
ओपनिंग सेरेमनी में 2025 चीन बिग डेटा इंडस्ट्री व्हाइट पेपर रिलीज होगा यानी इसमें चीन में बिग डेटा का पूरा हिसाब-किताब होगा। इस साल क्या हुआ, कितनी तरक्की हुई और अगले साल क्या होने वाला है। सब कुछ डिटेल में लिखा होगा। जो लोग डेटा, AI और टेक्नोलॉजी फील्ड से हैं उनके लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगा।
दिन भर क्या-क्या चलेगा?
2025 साइंटिस्ट इनोवेशन कॉन्फ्रेंस में दो बड़े-बड़े राउंड टेबल डायलॉग होंगे। जहां दुनिया के टॉप साइंटिस्ट और एक्सपर्ट आपस में बैठकर देश दुनिया में होने वाले बदलावों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा एक साथ 10 अलग-अलग फोरम चलेंगे यानी 10 कमरों में 10 अलग टॉपिक पर एक साथ बहस और गहन विचार विमर्श होगा।
सबसे हॉट टॉपिक कौन से होंगे?
इस बार फोकस उन फील्ड्स पर है जो अभी दुनिया को बदल रहे हैं। जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-चैटजीपीटी जैसी चीजें और उससे भी आगे की बातें होंगी। न्यू एनर्जी यानी सोलर, विंड, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, बैटरी पर बातचीत होगी।इसके अलावा लाइफ साइंसेज के तहत नई दवाइयां, जेनेटिक्स, बीमारियों का इलाज, लंबी उम्र पर रिसर्च के संबंध में विचार विशर्म होगा। बता दें कि ये वो क्षेत्र हैं जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकीं हुईं हैं और चीन अभी से इसकी तैयारी में जुटा है।
चीन जब भी कोई बड़ा साइंस इवेंट होता है तो वहां नई रिसर्च लॉन्च होती हैं। इसके अलावा नई पार्टनरशिप और नई टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलती है। पिछले सालों में ऐसे ही इवेंट्स से कई स्टार्टअप्स को फंडिंग मिली जिससे कई नई तकनीकें दुनिया के सामने आईं। इस बार भी उम्मीद है कि कुछ ऐसा देखने को मिलेगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक— डी के)

