Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाईनान में विशेष सीमा शुल्क का संचालन: चीन के खुलेपन का नया मील का पत्थर

December 19, 2025

हाईनान में विशेष सीमा शुल्क का संचालन: चीन के खुलेपन का नया मील का पत्थर

दिसंबर 18 को चीन के हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह ने औपचारिक रूप से द्वीप-व्यापी विशेष सीमा शुल्क का संचालन शुरू कर दिया है। यह दिन विशेष प्रतीकात्मक महत्व रखता है: 1978 में इसी दिन, सीपीसी की 11वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के तीसरे पूर्ण सत्र ने सुधार और खुली नीतियों की शुरुआत की थी। 47 वर्षों के बाद, वैश्वीकरण की विपरीत धाराओं के बीच, हाईनान में विशेष सीमा शुल्क का संचालन चीन के उच्च स्तरीय खुलेपन का एक नया मील का पत्थर बन गया है, जो खुली विश्व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का एक प्रतीकात्मक कदम है। अंतर्राष्ट्रीय जनमत सामान्य रूप से मानता है कि यह न केवल चीन के नए विकास ढांचे के निर्माण में सहायक होगा, बल्कि वैश्विक साझा अवसरों का एक गर्म स्थान भी बन जाएगा।

हाईनान में विशेष सीमा शुल्क के संचालन के बाद क्या ‘ बदलाव होंगे‘ और ‘क्या नहीं‘ ?अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और अर्थशास्त्र विश्वविद्यालय (UIBE) के डॉ. सांग बाईछुआन ने विश्लेषण किया: “‘परिवर्तन‘ व्यापार और निवेश की स्वतंत्रता और सुविधा में उन्नति में निहित है। शून्य शुल्क वाले उत्पादों की प्रकार और संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, आयात लागत में भारी गिरावट आएगी, और यह वैश्विक निवेशकों के लिए मजबूत आकर्षण बन जाएगा। जबकि ‘अपरिवर्तन‘ यह है कि चीन का विस्तारित खुलापन और परस्पर लाभदायक साझा लाभ का संकल्प कभी नहीं बदलता है।”

वास्तविक लाभों ने वैश्विक स्तर पर पहले से ही अपने प्रशंसक बना लिए हैं। उद्यमों के लिए, ‘शून्य शुल्क, कम कर दर, सरल कर व्यवस्था‘ से लाभ का दायरा व्यापक हो गया है और लागत कम हुई है। योग्य उद्यमों के लिए कंपनी कर केवल 15 फीसदी है, करमुक्त वस्तुओं की सूची 6600 तक बढ़ा दी गई है (कर श्रेणियों का 74 प्रतिशत है)। इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में हाईनान में वास्तविक विदेशी निवेश में पिछले वर्ष की तुलना में 42.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और विदेशी निवेशक पहले से ही प्रवेश करके अपनी स्थापना की है। 

पर्यटकों के लिए, करमुक्त नीति के साथ 86 देशों के लिए वीजा मुक्ति की सुविधा जोड़ी गई है, और हाईनान अंतर्राष्ट्रीय खपत और पर्यटन केंद्र बन रहा है।  वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए, हाईनान दो महासागरों के महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। उद्यम हाईनान के आधार पर एशिया-प्रशांत क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं और विश्व अर्थव्यवस्था में शक्ति प्रदान करते हैं। मलेशियाई राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (बर्नामा) ने इसकी एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए आकर्षण की बात की है, जबकि अमेरिकी पत्रिका ‘यूरेशियन रिव्यू‘ ने इसे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए स्थिर मंच प्रदान करने के लिए प्रशंसा की है।

भविष्य उम्मीदों से भरा है। सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के चौथे पूर्ण सत्र ने हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह के निर्माण को देश की ’15वीं पंचवर्षीय योजना‘ के सुझाव में शामिल किया है। और चीनी केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन ने भी इसे आने वाले वर्ष के खुलेपन के प्रमुख कार्यों में शामिल किया है। हाईनान नीति प्रणाली में लगातार सुधार करेगा, और घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था के दोहरे चक्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा। यह ‘जितना अधिक खुलापन, उतना अधिक विकास; जितना अधिक विकास, उतना अधिक खुलापन‘ इस सत्य को अपनी उपलब्धियों से प्रमाणित करेगा। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें