Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नये साल की छुट्टियों में चीनी बॉक्स ऑफिस के नाम दर्ज़ हुआ एक नया रिकार्ड

January 2, 2024

नये साल की छुट्टियों में चीनी बॉक्स ऑफिस के नाम दर्ज़ हुआ एक नया रिकार्ड

चीनी राजकीय फिल्म ब्यूरो द्वारा 2 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार 30 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी 2024 तक नये साल की छुट्टियों में चीन की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 अरब 53 करोड़ 30 लाख युवान दर्ज हुआ ,जो एक नया रिकार्ड है ।3 करोड़ 66 लाख लोगों ने छुट्टियों में फिल्में देखीं ।घरेलू फिल्मों की टिकट आय 1 अरब 41 करोड़ 10 लाख युवान रही ,जो बाजार का 92.04 प्रतिशत था ।
घरेलू फिल्मों में shining for one thing 58 करोड़ 80 लाख युवान से फिल्म बॉक्स में शीर्ष पर रही ।‘जॉनी कीप वॉकिंग’, स्वर्ण ऊंगली ,I Did It My Way, If You Are The One3 अलग अलगतौर पर दूसरे से पांचवें स्थान पर रही ।
बताया गया है कि इन फिल्मों के विषय छुट्टियों के मौहाल से मेल खाते हैं ।इसलिए बॉक्स ऑफिस पर उन का अच्छा प्रदर्शन रहा ।‘एक चीज के लिए चमक’ यौवन और प्रेम की सुंदरता की कहानी सुनाती है ,जबकि जॉनी कीप वॉकिंग और If you are the one 3 हास्यास्पद फिल्में हैं ,जो दर्शकों को हंसाती हैं ।‘स्वर्ण ऊंगली’ और ‘I did it my way’ शानदार ऐक्शन और अभिनय से दर्शकों को आकर्षित करती हैं ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें