Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sudan से चीनी नागरिकों को लेकर पेइचिंग पहुंचा एक विमान

April 30, 2023

Sudan से चीनी नागरिकों को लेकर पेइचिंग पहुंचा एक विमान

सूडान से निकाले गए चीनी नागरिकों को लाने वाले पहला अस्थाई विमान 29 अप्रैल को सुबह पेइचिंग पहुंचा। अब तक अधिकांश चीनी नागरिक सूडान से निकल चुके हैं।
करीब 10 घंटे की उड़ान के बाद चीनी नागरिक शांति से मातृभूमि वापस लौटे। उन्होंने कहा कि चीन की धरती पर कदम रखते ही उन्हें बहुत सुकून मिला। सूडान से निकलने के दौरान चीनी लोगों ने एक दूसरे की सहायता की। देश की ताकत और समृद्धि विदेशों में रहने वाले और काम करने वाले चीनी लोगों के लिए सबसे मजबूत आधार है।
पहला अस्थाई विमान सऊदी अरब के जेद्दा से रवाना हुआ, जिसमें 343 चीनी नागरिक सवार थे। उनमें चीनी उद्यमों के कर्मचारी और कन्फ्यूशियस संस्थान के शिक्षक शामिल हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के कांसुलर विभाग के प्रमुख चांग खुन ने कहा कि सूडान से निकलने वाले चीनी नागरिक भूमि और समुद्र के स्थानांतरण के बाद विमान से देश वापस लौटे। यह यात्रा बहुत मुश्किल थी।
बताया जाता है कि अब तक अधिकांश चीनी नागरिक सूडान से निकल चुके हैं। वहां मौजूद कुछ चीनी लोगों को चीनी दूतावास सभी जरूरी सहायता देगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें