इंटरनेशनल डेस्क: फ्रांस के विदेशी इलाके ग्वाडेलोप के सैंटे-ऐनी में लोग क्रिसमस इवेंट की तैयारी कर रहे थे। तभी एक वाहन ने लोगों को कुचल दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। बता दें यह घटना टाउन हॉल और चर्च के सामने शोएल्चर स्क्वायर पर हुई। यहीं पर क्रिसमस की तैयारी चल रही थी।
ये भी पढ़ें: Nitish Kumar ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 10वीं बार CM बनने पर World Book of Records में दर्ज हुआ नाम
हादसे को लेकर रेडियो कैरिब्स इंटरनेशनेल ग्वाडेलोप ने बताया कि घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। RCI के हवाले से गवाहों ने कहा कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते टाइम शायद कोई मेडिकल इमरजेंसी रही होगी, हालांकि इसकी अभी तक ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है। खबर है कि घटना के बाद ड्राइवर मौके पर ही रहा।
दिल्ली पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
घटना की सूचना मिलते ही फायरफाइटर्स, पैरामेडिक्स और पुलिस ऑफिसर्स मौके पर पहुंचे। वहीं शहर के मेयर भी कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों के उपचार के लिए एक क्राइसिस टीम को एक्टिवेट किया, जिससे हादसे में प्रभावित लोगों को तुरंत राहत मिल सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...