Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nitish Kumar ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 10वीं बार CM बनने पर World Book of Records में दर्ज हुआ नाम

December 6, 2025

Nitish Kumar ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 10वीं बार CM बनने पर World Book of Records में दर्ज हुआ नाम

नेशनल डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। उन्हें 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने सम्मानित करने की घोषणा की है। यह उपलब्धि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में बेहद दुर्लभ मानी जा रही है। यह जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ नीतीश कुमार का ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है।

2025 के चुनाव नतीजों के बाद रचा इतिहास

14 नवंबर को आए बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में जदयू और नीतीश कुमार को भारी जीत मिली। इसके बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसी उपलब्धि को अपने वैश्विक रिकॉर्ड में शामिल करने का निर्णय लिया है। संस्था की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 1947 से 2025 तक देश में कोई भी व्यक्ति 10 बार मुख्यमंत्री नहीं बना, इसलिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

ये भी पढ़ें: India-Russia दोस्ती का सुंदर संदेश: PM मोदी ने Putin को तोहफे में दीं ये खास चीजें

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने क्या कहा?

संस्था ने नीतीश कुमार को भेजे पत्र में लिखा- दस बार मुख्यमंत्री बनना भारतीय लोकतंत्र की अनोखी उपलब्धि है। यह रिकॉर्ड जनता के भरोसे, नीतीश कुमार के सुशासन और उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। लगातार इतने वर्षों तक राज्य का नेतृत्व करना बेहद दुर्लभ है और यह पूरे राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। संस्था ने यह भी कहा कि वे जल्द ही इस उपलब्धि के लिए आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी करेंगे।

JDU नेताओं की प्रतिक्रिया

जदयू के संजय झा ने लिखा कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का यह सम्मान नीतीश कुमार के समर्पण और बिहार की विकास यात्रा का प्रमाण है। नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता से बिहार ने स्थिर शासन और बेहतर प्रशासन का उदाहरण पेश किया है।

क्या है वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स?

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो दुनिया भर में असाधारण उपलब्धियों, उल्लेखनीय रिकॉर्ड और ऐतिहासिक योगदान को चिन्हित करके सम्मानित करती है। इस सूची में शामिल होना किसी भी व्यक्ति या संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: Sachin-Parampara 2025: इस साल की टॉप स्ट्रीम्ड कंपोजर बनी सचिन-परंपरा की जोड़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें