Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में मिली उपलब्धियां

September 6, 2024

चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में मिली उपलब्धियां

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 5 सितंबर को चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के वर्तमान सह-अध्यक्ष देश सेनेगल की विदेश मंत्री यासीन फॉल और अगले सह-अध्यक्ष देश कांगो गणराज्य के विदेश मंत्री जीन क्लाउड गाकोसो के साथ चीनी-विदेशी संवाददाताओं के साथ मुलाकात की। इस मौके पर वांग यी ने पेइचिंग शिखर सम्मेलन में मिली चार उपलब्धियों का परिचय दिया।

पहला, चीन और कूटनीतिक संबंध वाले सभी अफ्रीकी देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित हो चुकी हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सभी अफ्रीकी देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की और मुख्य रणनीतिक मुद्दों पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया। सम्मेलन के दौरान चीन ने 30 देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी स्थापित की या इन्हें उन्नत किया। चीन और 53 अफ्रीकी साथियों के साथ मिलकर अवश्य ही लोगों की भवाई बढ़ायी जाएगी और विश्व शांति व स्थिरता में ज्यादा भूमिका निभायी जाएगी।

दूसरा, चीन-अफ्रीका संबंधों को नये युग में सभी मौसमों के अनुरूप साझे भविष्य वाले समुदाय तक बढ़ाया गया। चीन-अफ्रीका संबंध इतिहास में सबसे अच्छे दौर में हैं। इससे चीन और अफ्रीका के 2.8 अरब लोगों की दृढ़ इच्छा जाहिर हुई है।

तीसरा, आधुनिकीकरण बढ़ाने में चीन और अफ्रीका के छह प्रमुख प्रस्ताव तय किये गये। हमें निष्पक्ष व उचित आधुनिकीकरण, खुलेपन व समान जीत वाला आधुनिकीकरण, जनता को प्राथमिकता देने वाला आधुनिकीकरण, विविध व समावेशी आधुनिकीकरण, पर्यावरण अनुकूल आधुनिकीकरण और शांतिपूर्ण व सुरक्षित आधुनिकीकरण साकार करना चाहिए।

चौथा, अगले चरण में चीन-अफ्रीका सहयोग का खाका तैयार किया गया। दोनों पक्षों ने आगामी तीन वर्षों में सहयोग बढ़ाने का पेइचिंग घोषणा पत्र और कार्य योजना पारित की। चीन सभ्यता, व्यापार, औद्योगिक शृंखला, अंतःसंबधन, नागरिक जीवन, स्वास्थ्य, कृषि, संस्कृति, हरित विकास और सुरक्षा में अफ्रीका के साथ सहयोग बढ़ाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें