Site icon Dainik Savera Times

बंगलादेश में जलवायु-अनुकूल जल प्रबंधन के लिए 7.1 करोड़ अमेरिकी डालर देगा एडीबी

ढाका: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और बंगलादेश सरकार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अनुकूलन और अपनी तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए गोपालगंज और मदारीपुर जिलों में ग्रामीण समुदायों में बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई और जल संसाधन प्रबंधन में सुधार के वास्ते 7.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आर्थिक संबंध प्रभाग (ईआरडी) के सचिव मोहम्मद शहरयार कादर सिद्दीकी और बंगलादेश में एडीबी के निदेशक एडिमन गिंटिंग ने ढाका में शनिवार को ईआरडी में एक समारोह में क्रमशः बंगलादेश और एडीबी की ओर से ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये।

Exit mobile version