Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के हवाई हमले में 3 अफगानी क्रिकेटर्स समेत 10 की मौत, कई घायल

October 18, 2025

पाकिस्तान के हवाई हमले में 3 अफगानी क्रिकेटर्स समेत 10 की मौत, कई घायल

Afghan cricketers : अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए एक हवाई हमले में तीन घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना उरगुन जिले में हुई, जहां क्रिकेटर कबीर, सिबगातुल्ला और हारून अपने घर लौटने के बाद एक स्थानीय सभा में शामिल थे। हमले में इन खिलाड़ियों समेत कुल 8 लोगों की जान गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए हैं। इस घटना से अफगानिस्तान में खेल जगत और आम लोगों के बीच गहरा आक्रोश है।

ACB का बड़ा फैसला: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा अफगानिस्तान
इस दुखद घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने तत्काल एक्शन लेते हुए पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ प्रस्तावित त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का ऐलान किया है। यह सीरीज नवंबर में खेली जानी थी। बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह न केवल हमारे खिलाड़ियों की शहादत है, बल्कि अफगान क्रिकेट के भविष्य पर गहरा आघात है। हम इस मुश्किल समय में अपने शहीद खिलाड़ियों के परिवारों के साथ खड़े हैं।”

 

खेल के मैदान से युद्ध की छाया तक
जिन तीन क्रिकेटरों की मौत हुई, वे पक्तिका की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली मैच खेलने के बाद उरगुन लौटे थे। हमले के समय वे स्थानीय समुदाय की एक सभा में मौजूद थे। इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से कथित रूप से हवाई हमला किया गया, जिसमें वे निशाना बन गए। तालिबान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे सीज़फायर उल्लंघन करार दिया है।

ये भी पढ़ें – 21 अक्टूबर को नीतीश कुमार फूंकेंगे चुनावी बिगुल, इन जगहों पर होंगी दो बड़ी सभाएं

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर पिछले कुछ महीनों से सैन्य तनाव बना हुआ है। हाल ही में दोनों देशों ने 48 घंटे के संघर्षविराम को आपसी सहमति से आगे बढ़ाया था, लेकिन उसके कुछ ही घंटों बाद यह हमला हुआ, जिसने पूरे इलाके में फिर से तनाव बढ़ा दिया है।

अफगान क्रिकेट में मातम
ACB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक लंबा भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “हमारे क्रिकेटर कबीर, सिबगातुल्ला और हारून की शहादत देश के क्रिकेट समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। ये युवा खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय टीम के दावेदार माने जा रहे थे। अल्लाह (SWT) उन्हें जन्नत में ऊंचा दर्जा दे।”

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया का इंतजार
इस घटना ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। फिलहाल किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संस्था जैसे ICC या एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ACB के इस फैसले से त्रिकोणीय सीरीज पर पूरी तरह विराम लग गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें