Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Imran Khan के बाद Pakistan के पूर्व प्रांतीय गवर्नर हुए गिरफ्तार

May 10, 2023

Imran Khan के बाद Pakistan के पूर्व प्रांतीय गवर्नर हुए गिरफ्तार

इस्लामाबादः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के एक दिन बाद बुधवार को पंजाब प्रांत के पूर्व गवर्नर उमर सरफराज चीमा को भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) ने उनके घर पर छापेमारी के दौरान हिरासत में ले लिया। खबराें के मुताबिक, अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पीटीआई नेता हम्माद अजहर ने पुष्टि की कि चीमा को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने प्रश्न किया, ‘‘पूर्व गवर्नर उमर सरफराज चीमा को.. कौन ले जा रहा है? कहां? किस आरोप में?’’ वीडियो में कथित अधिकारियों को सामान्य कपड़े पहने चीमा के घर के अंदर दिखाया गया है। खबराें के मुताबिक, उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पूर्व गवर्नर जब सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तो वे उनका इंतजार कर रहे थे। इससे पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक नाटकीय घटनाक्रम में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद देश में उथल-पुथल मच गई। उनकी पार्टी के आह्वान पर पाकिस्तान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें