Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

US Iran war: ‘अल्लाह से किया वादा पूरा कर दिखाया…’, मौत के बाद सुप्रीम लीडर का आखिरी पोस्ट, ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान

March 1, 2026

US Iran war: ‘अल्लाह से किया वादा पूरा कर दिखाया…’, मौत के बाद सुप्रीम लीडर का आखिरी पोस्ट, ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान

Ali Khamenei death: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में खामेनेई मारे गए। इस घटनाक्रम ने पूरे मध्य पूर्व में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट से संकेत
खामेनेई के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से फारसी भाषा में एक संदेश साझा किया गया, जिसमें कुरआन की आयत का हवाला देते हुए लिखा गया कि “ईमान वालों में ऐसे लोग हैं जिन्होंने अल्लाह से किया वादा पूरा कर दिखाया… कुछ शहीद हो गए और कुछ इंतजार में हैं।” इस पोस्ट को व्यापक रूप से उनकी शहादत की पुष्टि के तौर पर देखा जा रहा है।

ईरान की सैन्य निगरानी से जुड़े एक आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने भी लिखा, “हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटने वाले हैं। इस्लामी क्रांति के नेता, इमाम खामेनेई शहीद हो गए हैं।”

40 दिन का राष्ट्रीय शोक
ईरान सरकार ने देशभर में 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और सात दिनों के अवकाश की घोषणा की है। तेहरान सहित कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। शोक के साथ-साथ गुस्से का माहौल भी देखा जा रहा है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें- कैसे हुई ‘सुप्रीम लीडर खामेनेई’ की मौत? 2 सबसे अधिक भरोसेमंदों से मुलाकात के दौरान हुआ हमला, पुष्टि से पहले ट्रंप ने देखा शव

 

पहले ही किए गए थे दावे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ समय पहले ही खामेनेई के मारे जाने का दावा किया था। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और इजरायल के साथ समन्वय में “सटीक और निर्णायक” हमला किया गया। ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि खामेनेई की मौत ईरान की जनता के लिए “व्यवस्था परिवर्तन का अवसर” है। वहीं नेतन्याहू ने कहा था कि हमले के बाद मिले संकेत बताते हैं कि ईरान का शीर्ष नेतृत्व निशाने पर था।

मलबे में मिला शव: रिपोर्ट
इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान पर हुए हमले के बाद मलबे से खामेनेई का शव बरामद किया गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से पुष्टि अभी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- Big Breaking: अली खामेनेई की अमेरिकी हमले में मौत, ईरानी मीडिया की पुष्टि

 

क्षेत्र में बढ़ती अनिश्चितता
खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे और देश की सैन्य, न्यायिक और धार्मिक नीतियों पर अंतिम निर्णय का अधिकार रखते थे। उनकी मौत ने सत्ता के उत्तराधिकार, संभावित जवाबी कार्रवाई और क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें