Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

America: निक्की हेली ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया का प्राइमरी चुनाव जीता

March 4, 2024

America: निक्की हेली ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया का प्राइमरी चुनाव जीता

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत हुए डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (डी.सी.) के प्राइमरी चुनाव में निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हरा कर 2024 प्रचार मुहिम के दौरान अपनी पहली जीत हासिल की। हेली को रविवार को मिली जीत ने ट्रंप के विजयी रथ को अस्थायी रूप से रोक दिया है लेकिन इस सप्ताह होने वाले ‘सुपर ट्यूजडे’ (महामंगलवार) में पूर्व राष्ट्रपति को बड़ी संख्या में डेलिगेट (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) का समर्थन मिलने की संभावना है।

‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं। अपने गृह राज्य साउथ कैरोलाइना में पिछले सप्ताह मिली हार के बावजूद हेली ने कहा था कि वह अपनी दावेदारी नहीं छोड़ेंगी। डी.सी. रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारियों ने रविवार को हेली को विजेता घोषित किया। इससे पहले, ट्रंप ने शनिवार को इडाहो और मिसौरी में कॉकस में जीत हासिल की थी और मिशिगन में रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में सभी का समर्थन प्राप्त किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें