Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

America: तूफान ‘बेरिल’ ने टेक्सास में चार लोगों की जान ली, 30 लाख घरों की हुई बिजली गुल

July 9, 2024

America: तूफान ‘बेरिल’ ने टेक्सास में चार लोगों की जान ली, 30 लाख घरों की हुई बिजली गुल

ह्यूस्टन: अमेरिका के टेक्सास प्रांत में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली तूफान ‘बेरिल’ के असर से बाढ़ के हालात हैं जिसके कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लाख घरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई है। ‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने सोमवार शाम को कहा कि ‘बेरिल’ ने श्रेणी-एक के तूफान के रूप में माटागोर्डा के पास दस्तक दी जिसके बाद स्कूलों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और वित्तीय संस्थानों को बंद कर दिया गया।

केंद्र ने कहा कि पूर्वी टेक्सास, पश्चिमी लुइसियाना और अरकांसस के कुछ हिस्सों में बाढ़, बारिश और तेज आंधी के आसार हैं। घरों पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और बाढ़ के पानी में फंसने के कारण, ह्यूस्टन पुलिस विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई। आग लगने की घटना में एक अन्य व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल बाढ़ का पानी उतरने लगा है और कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने सोमवार रात स्थानीय लोगों से फिलहाल घर पर ही रहने की अपील की। मेयर जॉन व्हिटमायर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘साफ आसमान को देखकर यह न समझें कि खतरा टल गया है। उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियां अभी भी खतरनाक हैं। कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें