Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

America : फ्लोरिडा की तरफ बढ़ रहा तूफान मिल्टन, 50 लाख लोगों से तटीय क्षेत्र छोड़ने की अपील

October 9, 2024

America : फ्लोरिडा की तरफ बढ़ रहा तूफान मिल्टन, 50 लाख लोगों से तटीय क्षेत्र छोड़ने की अपील

न्यूयॉर्क: फ्लोरिडा तूफान मिल्टन से निपटने की तैयारियों में लगा है। तूफान के बुधवार को अमेरिकी राज्य के पश्चिमी मध्य तट पर टाम्पा खाड़ी के पास पहुंचने का अनुमान है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को फ्लोरिडा में आपातकाल की घोषणा को मंजूरी दे दी, जो अभी भी तूफान हेलेन के प्रभावों से उबर रहा है।

बाइडेन ने जर्मनी और अंगोला की अपनी योजनाबद्ध यात्र स्थगित कर दी और इसके बजाय फ्लोरिडा में तूफान मिल्टन की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर 50 लाख से अधिक निवासियों को घनी आबादी वाले तटीय क्षेत्र को छोड़ने की अपील की गई। इस बीच मिल्टन में मंगलवार को फिर से तेजी आई और यह श्रेणी 5 तक पहुंच गया, जो उच्चतम रेटिंग है, केंद्र में लगभग 270 किमी/घंटा की निरंतर हवाएं चल रही हैं।

मिली रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 20 से अधिक काउंटियों ने अनिवार्य और स्वैच्छिक निकासी आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों ने निकासी आदेश के तहत आने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाला तूफान मेक्सिको की पूर्वी खाड़ी से होकर फ्लोरिडा पहुंचेगा। बुधवार रात को इसका केंद्र फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर पहुंच सकता है।

यूएस नेशनल वेदर सर्वसि के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने फ्लोरिडा निवासियों से अपनी तैयारी पूरी करने की अपील की है, क्योंकि बुधवार तक स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती जाएगी। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने एक्स पर लिखा, ‘अब समय आ गया है कि आप अपने प्लान पर काम करें और अपने स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त निकासी आदेशों का पालन करें।

आपका घर फिर से बनाया जा सकता है, लेकिन हम तूफान में खोई हुई जान की भरपाई नहीं कर सकते। फ्लोरिडा आपातकालीन प्रबंधन प्रभाग ने एक्स पर चेतावनी देते हुए कहा कि तूफान के कारण तेज हवाएं, घातक तूफानी लहरें, बवंडर और भारी बारिश जैसी कई मौसमी समस्याएं उत्पन्न होने का डर है, इन समस्याओं के कारण पूरे राज्य में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।‘

फ्लोरिडा आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा, ‘कल से राज्य के कुछ हिस्सों में उष्णकटिबंधीय तूफानी हवाएं चलेंगी, जिसका मतलब है कि गाड़ी चलाना या बाहर रहना असुरक्षित है।‘ कई काउंटियों में फ्री शटल सेवा संचालित की जाएगी, जो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद करेगी। फ्लोरिडा में वॉल्ट डिज्नी वल्र्ड थीम पार्क ने कहा कि वह बुधवार को बंद रहेगा और गुरुवार को भी बंद रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें