Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

America गैंगस्टर जैसा देश, Japan और South Korea भी कम नहीं : Pyongyang

December 21, 2024

America गैंगस्टर जैसा देश, Japan और South Korea भी कम नहीं : Pyongyang

सोल: उत्तर कोरिया ने शनिवार को दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के बीच हाल ही में हुई त्रिपक्षीय बैठक की आलोचना की। उसने इस वार्ता को शांति का अपमान बताया। उत्तर कोरिया के मुख्य समाचार पत्र ने 11 दिसंबर को टोक्यो में आयोजित त्रिपक्षीय हिंद-प्रशांत वार्ता की आलोचना करते हुए वाशिंगटन पर शांति को नष्ट करने वाला गैंगस्टर जैसा देश बताया।

रोडोंग सिनमुन के हवाले से बताया, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका का इतिहास दुनिया भर में युद्ध का इतिहास रहा है। इसकी विदेश नीति दूसरे देशों पर आक्रमण करने, शांति और सुरक्षा को नष्ट करने की है।‘ अखबार ने जापान को शांति चाहने वाले देश के रूप में खारिज कर दिया। इसने दक्षिण कोरिया को आक्रमण और युद्ध की अमेरिकी नीतियों का अगुआ भी करार दिया।

इसने कहा, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका बुराई का साम्राज्य है और शांति को नष्ट करने वाला एक गैंगस्टर जैसा देश है। कठपुतली जापान और दक्षिण कोरिया भी कम दोषी नहीं हैं।‘ सोल के विदेश मंत्रलय के अनुसार, इस महीने की वार्ता के दौरान, तीनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि में सामूहिक रूप से योगदान करने के तरीकों की खोज करने की जरुरत को स्वीकारा।

जनवरी में अपने उद्घाटन सत्र के बाद यह अपनी तरह की दूसरी बैठक थी। यह वार्ता ऐसे समय में हुई जब दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल खतरों के बीच त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग को गहरा करने की मांग कर रहे थे। बता दें प्योंयांग दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के गठबंधन को अपने लिए खतरे के तौर पर देखता है।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें