Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिलिस्तीनी संघर्ष व ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका-इजराइल ने की चर्चा

February 26, 2023

फिलिस्तीनी संघर्ष व ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका-इजराइल ने की चर्चा

यरुशलम: इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से क्षेत्रीय मुद्दों पर फोन पर बात की। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। बताया कि शुक्रवार देर रात हुई बातचीत मध्य पूर्व में सुरक्षा विकास पर केंद्रित थी। इसमें इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष और ईरान का परमाणु कार्यक्रम भी
शामिल था।

इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के शहर नब्लस पर एक सैन्य हमले में 11 फिलिस्तीनियों को मार डाला था, जिससे इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच पहले से ही जारी तनाव बढ़ गया। अब चिंता इस बात की है कि मार्च के आखिर से शुरू हो रहे रमजान के दौरान तनाव और बढ़ जाएगा। क्योंकि इजरायली सेना फिलिस्तीनी हमलों में संदिग्धों को गिरफ्तार करने के कथित प्रयास में वेस्ट बैंक में छापे मार रही है।

दोनों अधिकारियों ने “क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की।” बयान के अनुसार, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए इजरायल के मंत्री ने “ईरान के परमाणु संवर्धन के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की और ईरान को रोकने के महत्व पर जोर दिया।”पश्चिमी मीडिया ने हाल ही में बताया कि ईरान में 84 प्रतिशत शुद्धता वाले यूरेनियम का पता चला है, जिसे तेहरान ने खारिज कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें