Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका: वर्जीनिया में अध्यापिका पर गोली चलाने वाले छह वर्षीय बच्चे की मां को कारावास

December 16, 2023

अमेरिका: वर्जीनिया में अध्यापिका पर गोली चलाने वाले छह वर्षीय बच्चे की मां को कारावास

अमेरिका। वर्जीनिया में अपनी शिक्षिका को गोली मारने वाले छह वर्षीय बच्चे की मां को संतान के पालन-पोषण में लापरवाही बरतने के आरोप में दो साल कारावास की सजा सुनाई गई है।देजा टेलर के बेटे ने उसकी शॉर्ट गन से अपनी अध्यापिका पर गोली चला दी थी। एक न्यूज ने बताया कि देश को स्तब्ध कर देने वाली इस घटना में टेलर को दूसरी बार सजा सुनाई गई है। सर्किट अदालत के न्यायाधीश क्रिस्टोफर पैपीले ने टेलर को राज्य सरकार के मामले में शुक्रवार को जो सजा सुनाई वह तय दिशा-निर्देशों की तुलना में कठोर है। अभियोजकों और टेलर के वकीलों ने छह महीने की सजा की सिफारिश की थी लेकिन अदालत से इससे अधिक सजा सुनाई।

टेलर को बंदूक रखते हुए भांग का उपयोग करने के लिए नवंबर में संघीय मामले में 21 महीने की सजा सुनाई गई थी। बंदूक रखना और उसके साथ भांग का इस्तेमाल करना अमेरिकी कानून का उल्लंघन है। राज्य के मामले और संघीय मामले में टेलर को कुल चार साल की सजा सुनाई गई है। टेलर के बेटे ने प्राधिकारियों को बताया था कि वह अपनी मां के पर्स में रखी 9एमएम की बंदूक को अपने बस्ते में छिपाकर स्कूल ले गया था और उसने पहली कक्षा की अध्यापिका एबी ज्वेनर को गोली मार दी थी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें