Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका : South Seattle में हुक्का लाउंज में हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 6 घायल

सिएटलः अमेरिका के दक्षिण सिएटल में एक हुक्का लाउंज में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। सिएटल पुलिस ने रविवार सुबह माउंट बेकर इलाके में हुई गोलीबारी के संभावित संदिग्ध या संदिग्धों के बारे में तत्काल कोई सूचना जारी नहीं की। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर अधिकारियों को दो पुरुष और एक महिला घायल अवस्था में मिले। दोनों पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के पीड़ितों के नाम और उनकी उम्र की जानकारी तत्काल नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि घायल 6 लोगों में से एक की हालत गंभीर है और अन्य 5 की स्थिति स्थिर है।

सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल ने एक बयान में कहा कि भले ही सिएटल पुलिस ‘‘बंदूकों को बरामद करने में तत्परता दिखा रही है और जुलाई से लेकर अब तक 869 बंदूकें बरामद की जा चुकी हैं, लेकिन गलत हाथों में और अधिक अवैध बंदूकें होने की आशंका है, जिनका इस्तेमाल इस तरह की एक और त्रसदी के लिए किया जा सकता है।’’

Exit mobile version