-
सिएटलः अमेरिका के दक्षिण सिएटल में एक हुक्का लाउंज में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। सिएटल पुलिस ने रविवार सुबह माउंट बेकर इलाके में हुई गोलीबारी के संभावित संदिग्ध या संदिग्धों के बारे में तत्काल कोई सूचना जारी नहीं की।.