Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

America ने Ukraine को भेजना शुरू किए हथियार, China और Iran पर लगाए रूस की मदद करने के आरोप

April 25, 2024

America ने Ukraine को भेजना शुरू किए हथियार, China और Iran पर लगाए रूस की मदद करने के आरोप

वाशिंगटनः रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार और गोला बारूद भेजना प्रारंभ कर दिया साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन, ईरान और उत्तर कोरिया पर रूस की मदद करने का आरोप लगाया। जाे बाइडेन ने यूक्रेन और इजराइल को मदद देने तथा ताइवान समेत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 95.3 अरब अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, कि ‘पुतिन (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) के मित्र उन्हें लगातार साजो सामान की आपूíत कर रहे हैं। ईरान ने उन्हें ड्रोन भेजे। उत्तर कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइल और तोप के गोले भेजे हैं, चीन रूस के रक्षा उत्पादन को बढ़ाने के लिए सामान मुहैया करा रहा है।’’ जाे बाइडेन ने कहा, कि ‘इस प्रकार का सहयोग मिलने पर रूस ने यूक्रेनी शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले तेज कर दिए हैं। अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रहे यूक्रेन के वीर जवानों पर गोला-बारूद बरसाएं हैं और अब अमेरिका यूक्रेन को युद्ध में अपनी रक्षा करने और तेज पलटवार करने के लिए आवश्यक साजो सामान की आपूर्ति करने जा रहा है।’’

इसके कुछ घंटों बाद अमेरिका ने पोतों और विमानों के जरिए यूक्रेन को हवाई रक्षा सामग्री, रॉकेट प्रणाली और बख्तरबंद वाहन भेजने प्रारंभ कर दिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, कि ‘ये पैकेज न केवल यूक्रेन की रक्षा में बल्कि यूरोप की रक्षा और हमारी अपनी सुरक्षा के लिए निवेश सरीखा है।’’ वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक साक्षात्कार में मदद के लिए अमेरिका का आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें