Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच विदेश मंत्री S. Jaishankar ने दोनो देशों के विदेश मंत्रियों से की चर्चा

June 14, 2025

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच विदेश मंत्री S. Jaishankar ने दोनो देशों के विदेश मंत्रियों से की चर्चा

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान और इजरायल के विदेश मंत्रियों से फोन पर बातचीत की। जयशंकर का दोनों देशों के अपने समकक्ष मंत्रियों के साथ ऐसे समय संपर्क हुआ है जबकि इसरायल ने आज ही तड़के ईरान में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसमें वहां के कई वरिष्ठ सैनिक अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिकों के मारे जाने की रिपोर्ट आ रही हैं। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट में ईरान और इजरायल के विदेश मंत्रियों से फोन पर अपनी बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री को खुद फोन किया था जबकि इजरायल की विदेश मंत्री ने अपनी ओर से फोन करके उनसे बातचीत की । जयशंकर ने एक पर एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा,“ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची से आज शाम ताजा स्थिति पर बातचीत की।” उन्होंने इससे कुछ समय पहले एक पोस्ट में कहा कि इस समय घटित हो रही घटनाओं के बारे में उन्हें इजरायल के विदेश मंत्री गिडियोन सार का फोन आया था।

ये भी पढ़ें- हापुड़ः कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, देखें वीडियो 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें