Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dubai में ड्रा जीतने पर एक भारतीय को मिलेंगे 25 वर्षों तक प्रति माह 5.5 लाख रुपए से अधिक

July 29, 2023

Dubai में ड्रा जीतने पर एक भारतीय को मिलेंगे 25 वर्षों तक प्रति माह 5.5 लाख रुपए से अधिक

दुबईः 38 वर्षीय एक भारतीय वास्तुकार को संयुक्त अरब अमीरात के मेगा पुरस्कार ड्रा का पहला विजेता घोषित किए जाने के बाद अगले 25 वर्षों तक प्रति माह 5.5 लाख रुपए मिलेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के मोहम्मद आदिल खान, जो पांच साल से दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम कर रहे हैं, ने पहली बार एमिरेट्स ड्रॉ के एफएएसटी 5 गेम में भाग लिया और विजेता बने। खान ने कहा कि वह एक बधाई ईमेल पाकर हैरान रह गए, जिसमें उन्हें उनके विजेता होने की जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, जब मुझे मेल मिला, तो शुरुआती झटका उत्साह में बदल गया। जब मुझे आयोजकों से फोन आया तो मैं बहुत अभिभूत हो गया। मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा था और मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं रिटायर हो सकता हूं और मेरा भविष्य सुरक्षित है। मुझे लगता है कि मैं जल्दी सेवानिवृत्त हो गया हूं। एमिरेट्स ड्रा ने लगभग 8 सप्ताह पहले अपना गेम लॉन्च किया था। अपने भाई के कोविड के कारण निधन के बाद खान परिवार में कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं और उनका कहना है कि वह अपने पूरे परिवार को यूएई लाना चाहते हैं और अपने भतीजों का यहां के स्कूलों में दाखिला कराना चाहते हैं।

‘‘यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है। मेरे परिवार में हर एक की प्रार्थनाओं के कारण संभव हुआ, सर्वशक्तिमान ईश्वर ने हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखा है।’ उन्होंने कहा कि यह रकम दोस्तों और विस्तारित परिवार, कल्याण व दान के लिए भी जाएगी। जब खान से उनके विजयी नंबरों को चुनने की रणनीति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘ जो मन में आया, चुन लिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे जीतने के लिए व्यक्ति को इसमें शामिल होना होगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें