Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बोआओ एशिया मंच की वार्षिक रिपोर्ट : धूमिल विश्व आर्थिक तस्वीर में एशिया बना हाइलाइट

March 29, 2023

बोआओ एशिया मंच की वार्षिक रिपोर्ट : धूमिल विश्व आर्थिक तस्वीर में एशिया बना हाइलाइट

28 मार्च को आयोजित बोआओ एशिया मंच के 2023 वार्षिक सम्मेलन की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में “एशियाई आर्थिक संभावनाएं और एकीकरण प्रक्रिया” और “एशिया व विश्व का सतत विकास” शीर्षक 2023 की वार्षिक रिपोर्ट औपचारिक रूप से जारी की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि 2023 में, एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की समग्र बहाली में तेजी आई और आर्थिक विकास दर 4.5 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है, जो विश्व अर्थव्यवस्था की मंदी के संदर्भ में एक हाइलाइट बन जाएगा।

बोआओ एशिया मंच के महासचिव ली पाओतोंग ने कहा कि सौ वर्षों तक अभूतपूर्व बदलाव और अस्थिरता की अवधि में, एशियाई देश चुनौतियों का सामना करते हुए दुनिया के लिए विश्वसनीय विकास की प्रेरक शक्ति और बहुपक्षवाद के लिए महत्वपूर्ण समर्थन बन गये हैं। एशियाई अर्थव्यवस्था का स्थिर विकास हो रहा है और लगातार प्रगति भी हो रही है। क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के प्रभावी होने के एक वर्ष में, क्षेत्रीय व्यापार और निवेश के लिए संस्थागत खुलेपन का लाभांश लगातार हासिल हो रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में, विश्व अर्थव्यवस्था की मंदी और वैश्वीकरण के विखंडन के जोखिम की पृष्ठभूमि में एशियाई अर्थव्यवस्था की समग्र बहाली  की गति बढ़ रही है, क्षेत्रीय उत्पादन, व्यापार, निवेश और वित्तीय की एकीकरण की प्रक्रिया तेज होगी। विश्व अर्थव्यवस्था की धूमिल तस्वीर में एशिया एक उज्ज्वल स्थान के रूप में उभरा है।

रिपोर्ट बताती है कि 2021 में एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की एशिया पर व्यापार निर्भरता ऊंची बनी रही, जो 57.4 प्रतिशत तक पहुंची। एशिया के दो महत्वपूर्ण व्यापार केंद्रों के रूप में चीन और आसियान एकजुटता से भरे हुए हैं। एशिया की डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजिटल व्यापार दुनिया में सबसे आगे है। साथ ही, एशिया हरित पूंजी और हरित प्रौद्योगिकी के लिए भी एक अहम स्थान है। बोआओ एशिया मंच का 2023 वार्षिक सम्मेलन 28 से 31 मार्च तक चीन के हाइनान प्रांत के बोआओ में आयोजित होगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें