Site icon Dainik Savera Times

António Guterres ने ऑस्ट्रिया के ग्राज में स्कूल में हुई गोलीबारी की कड़ी निंदा की

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ऑस्ट्रिया के ग्राज में मंगलवार को हुई स्कूल गोलीबारी की निंदा की। गौरतलब है कि इस हमले में दस लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हुए थे। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव स्कूल में हुयी गोलीबारी से बहुत दुखी हैं और ‘हिंसा के इस मूर्खतापूर्ण कृत्य’ की कड़ी निंदा की हैं। गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारों, ग्राज के लोगों और ऑस्ट्रिया की सरकार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की गई जान

Exit mobile version