-
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ऑस्ट्रिया के ग्राज में मंगलवार को हुई स्कूल गोलीबारी की निंदा की। गौरतलब है कि इस हमले में दस लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हुए थे। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव स्कूल में हुयी गोलीबारी से बहुत दुखी हैं.