Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आसियान लगातार चार वर्षों में चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा

January 17, 2024

आसियान लगातार चार वर्षों में चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा

चीन लगातार कई वर्षों से आसियान का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार भी रहा है। वर्ष 2023 तक, चीन और आसियान के बीच व्यापार की मात्रा 20 वर्षों में 16.8 गुना बढ़ गई है, और संचयी दोतरफा निवेश 3.8 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के पिंगश्यांग में स्थित फ्रेंडशिप पास पोर्ट चीन से आसियान देशों के लिए एक सुविधाजनक भूमि मार्ग है और चीन और वियतनाम के बीच फल व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण चैनल भी है।

फ्रेंडशिप पास पोर्ट आसियान फलों के आयात का मुख्य चैनल है। यहां आप वियतनामी ड्यूरियन, ड्रैगन फ्रूट और तरबूज समेत विभिन्न किस्मों के फल देख सकते हैं। गौरतलब है कि आरसीईपी यानी क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता है,

जो जून 2023 में पूर्ण रूप से प्रभावी हुआ है। यह मुक्त व्यापार क्षेत्र के पूर्ण कार्यान्वयन के एक नए चरण का भी प्रतीक है, जो दुनिया की लगभग एक तिहाई आबादी और व्यापार की मात्रा को कवर करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें