Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजा के एक अपार्टमैंट पर इसराइली हवाई हमले में कम से कम 15 लोगों को मौत

April 9, 2025

गाजा के एक अपार्टमैंट पर इसराइली हवाई हमले में कम से कम 15 लोगों को मौत

दीर अल-बलाह: इसराइली विमानों ने बुधवार को युद्धग्रस्त उत्तरी गाजा में एक रिहायशी इमारत पर हमला किया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बुरी तरह तबाह हो चुके फलस्तीन में फिर से शुरू हुई लड़ाई में नरमी का कोई संकेत नजर नहीं आ रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रलय ने कहा कि जान गंवाने वालों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। उसने कहा कि गाजा शहर के शिजैय्याह इलाके में चार मंजिला इमारत पर इसराइली हवाई हमले हुए जिसमें कम से कम 40 लोग घायल भी हुए हैं।

उसने कहा कि बचाव दल मलबे के नीचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। इसराइली सेना ने कहा कि उसने हमास के एक वरिष्ठ उग्रवादी को मारा है, जिसका शिजेय्याह से होने वाले हमलों में हाथ था। उसने उसका नाम नहीं बताया और न ही कोई और विवरण दिया। इसराइल नागरिकों की मौतों का ठीकरा उग्रवादी संगठन पर फोड़ता है। बंधकों को रिहा करने के लिए हमास पर दबाव बढ़ाते हुए, इसराइल ने गाजा के कुछ हिस्सों में व्यापक निकासी आदेश जारी किए हैं, जिनमें शिजेय्याह भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनी: वॉल्वो बस पर थार सवार बदमाशों ने किया हमला, चालक-परिचालक समेत 4 लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें