Site icon Dainik Savera Times

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए: राष्ट्रपति

Nigeria attack : नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि देश के उत्तर-मध्य भाग में एक ईसाई कृषक समुदाय पर मुस्लिम बंदूकधारियों द्वारा किये गए हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि चरवाहों ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने कहा कि उन्होंने रविवार देर रात समुदाय पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए हैं।

टीनूबू ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा, “मैंने सुरक्षा एजेंसियों को मामले की गहन जांच करने और इस हिंसक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया है।” मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, बंदूकधारियों ने अचानक हमला किया, जिससे लोग बचकर भागने में असमर्थ हो गए। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश के इस हिस्से में इस तरह के हमले आम हो गए हैं। हमलों में शामिल बंदूकधारी आमतौर पर फुलानी नामक मुस्लिम जनजाति के चरवाहे होते हैं। वे सुरक्षा व्यवस्था की खामियों का फायदा उठाते हैं और किसानों पर जानलेवा हमले करते हैं।

 

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने ‘ईरान की 10 शर्तों’ वाली खबर को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी बताया

Exit mobile version