Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Canada के राम मंदिर पर हमला: PM Modi के विरोध में लिखे नारे, भारत ने की करवाई की मांग

February 15, 2023

Canada के राम मंदिर पर हमला: PM Modi के विरोध में लिखे नारे, भारत ने की करवाई की मांग

ब्रैम्पटन: बुधवार को मिसिसॉगा स्थित राम मंदिर में पीएम मोदी और भारत के खिलाफ नारे लिखे गए। यह पहली बार नहीं है जब कनाडा में ऐसे मामले सामने आये। इससे पहले ब्रैंपटन में गौरी शंकर मंदिर को भी निशाना बनाया गया था। भारतीय एम्बेसी ने ट्वीट कर इस मामले की निंदा की है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “हम मिसिसॉगा में राम मंदिर में भारत विरोधी स्लोगन लिखे जाने की कड़ी निंदा करते हैं। हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।”

इस घटना पर ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने भी निंदा करते हुए ट्वीट कहा, “मिसिसॉगा में राम मंदिर में नफरत से प्रेरित बर्बरता के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ है। अज्ञात संदिग्धों ने मंदिर के पिछले हिस्से की दीवारों पर स्प्रे कर भारत विरोधी नारे लिखे। पील क्षेत्र में इस प्रकार की नफरत के लिए कोई जगह नहीं है” और दिलासा देते हुए लिखा है की वह इस अपराध को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।

आपको बता दें कि इस साल कनाडा में हिन्दू मंदिर पर काफी हमले होने के मामले सामने आएं हैं। पिछले हफ्ते भी इसी मंदिर में चोरी की गई थी। जिसके अगले दिन ही भारत माता मंदिर में भी डोनेशन बॉक्स की चोरी गई थी। कनाडा के National Statistical Office के अनुसार कनाडा मे हेट क्राइम्स, 2019 -2021 में 72% बढ़ें हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें