Site icon Dainik Savera Times

रोहिंग्या की स्वदेश वापसी के लिए ऑस्ट्रेलिया 235 मिलियन अमरीकी डॉलर बांग्लादेश को देगा

ढाका: म्यांमार से विस्थापित 10 लाख से अधिक रोहिंग्याओं की उनकी मातृभूमि में सम्मानजनक वापसी के लिए ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश को लगभग 235 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय समाचार एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संगठन (बीएसएस) ने बताया कि यह बयान तब आया जब बांग्लादेश में निवर्तमान ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त जेरेमी ब्रुअर ने ढाका में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।

रोहिंग्या मुद्दे पर, दूत ने म्यांमार में जबरन विस्थापित रोहिंग्याओं की सम्मानजनक वापसी के लिए बांग्लादेश को अपने देश का समर्थन दोहराया और कहा कि इस काम के लिए लगभग 235 मिलियन डॉलर दिया जाएगा। म्यांमार से विस्थापित 10 लाख से अधिक रोहिंग्या बांग्लादेश की राजधानी ढाका से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में कॉक्स बाजार में रह रहे हैं।

Exit mobile version