Site icon Dainik Savera Times

चीन के पवन टावरों के खिलाफ एंटी-डंपिंग रोधी उपायों को समाप्त करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले का स्वागत है: चीन

ऑस्ट्रेलियाई एंटी-डंपिंग आयोग ने हाल ही में चीन से आयातित पवन टावरों के खिलाफ एंटी-डंपिंग उपायों की समीक्षा पर अंतिम निर्णय जारी किया और 16 अप्रैल, 2024 को उपाय को समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके जवाब में, चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे यातोंग ने 21 मार्च को एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मामले को संबोधित किया।

उन्होंने इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग के लिए पर्याप्त जगह है। प्रवक्ता हे यातोंग ने विशेष रूप से वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने में ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग को मजबूत करने की चीन की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, उन्होंने दोनों देशों से रचनात्मक बातचीत और सहयोग के माध्यम से व्यापार क्षेत्र में मतभेदों को हल करना जारी रखने का आग्रह किया। इसके अलावा, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया द्वारा चीन पर लगाए गए अन्य व्यापार राहत उपायों को जल्द ही बंद करने का आग्रह किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version